safi peene ke fayde | साफी पीने के फायदे
नमस्कार दोस्तो स्वागत है आप सभी का आज की मेरी इस पोस्ट में। आज इस पोस्ट में मैं आप लोगों को safi peene ke fayde के बारे में बताऊंगा। बस आप सभी मेरी इस पोस्ट पर अंत तक बने रहिए।
दोस्तो, साफी सिरप एक प्रकार की आयुर्वेदिक दवाई होती है। इसको काफी तरह की जड़ी-बूटियों से मिलाकर तैयार किया जाता है। साफी सिरप एक प्रकार का नेचुरल ब्लड प्यूरीफायर सिरप है। यह सिरप 28 जरूरी हर्बल अर्क का अनूठा मिश्रण होता है। साफी सिरप अपने आयुर्वेदिक गुणों की वजह से खून, पेट और त्वचा के लिए काफी लाभकारी होता है। साफी सिरप में तुलसी, नीम एवं चिराता जैसी प्राकृतिक चीजें मौजूद होती हैं।
साफी सिरप के प्रमुख घटक गिलोय, ब्राही, नीम, तुलसी, चिरायता, सनाय व चोपचीनी हैं। साफी सिरप में उपलब्ध ब्राही बालों की बढ़ोत्तरी में काफी हेल्पफुल साबित होता है। गिलोय एक प्रकार का ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस होता है जोकि हमारे शरीर में उपलब्ध एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्री रेडिकल्स के बीच होने वाले असंतुलन को कम करने वाली दवा का काम करता है। साफी सिरप में उपलब्ध नीम हमारे शरीर में एजेंट के तौर पर कार्य करता है, जोकि एलर्जी की प्रतिक्रिया को होने से बचाता है। वहीं इसमें मौजूद तुलसी पाचन क्रिया को अच्छा बनाने वाला तत्व होता है, चिरायता सूजन को कम करने के लिए होता है, सनाय नस पर नस चढ़ने की परेशानी को कम करने या फिर उसको रोकने के लिए प्रयोग की जाने वाली दवा है और चोपचीनी सूक्ष्म जीवों को नष्ट करने एवं उनको बढ़ने से रोकने में हमारी काफी सहायता करता है।
साफी सिरप मुख्यत: खून को साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ये हमारे शरीर के अंदर से टॉक्सिन्स एवं हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में हमारी काफी सहायता करता है। साथ ही साफी सिरप स्किन के मुंहासे, फुंसियों, और चकत्ते को कम करने में भी हमारी काफी मदद करता है तो चलिए अब इस पोस्ट के जरिए मैं आप लोगों को साफी सिरप पीने के फायदे और इससे सम्बंधित काफी महत्वपूर्ण बातों के बारे में भी आपको बताऊंगा :
safi syrup peene ke fayde (साफी सिरप पीने के फायदे)
पेट दर्द में देता है आराम
साफी सिरप पेट दर्द की समस्या को ठीक करने में काफी मददगार है। साथ ही साफी सिरप पेट को साफ और कम्फर्ट रखने में भी काफी हेल्पफुल है। साफी सिरप में उपलब्ध सना और दूसरे हर्बल पाचन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में काफी कारगर होते हैं।
खून करता है साफ
आज के समय में खानपान और खराब लाइफस्टाइल के चलते हमारे शरीर के अंदर काफी बैक्टीरिया एकत्र हो जाते हैं। इस चीज का डायरेक्ट असर हमारे शरीर के अंगों और हमारे ब्लड पर पड़ता है। इस स्थिति में स्वस्थ्य शरीर के लिए खून का साफ होना काफी आवश्यक होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि साफी सिरप खून साफ करने में बेहद कारगर है। साफी सिरप में उपलब्ध रेवन्द चीनी, चिरायता, नीम व तुलसी जैसे हर्बल्स खून को साफ करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान करते हैं। इसके लिए रोजाना सुबह-शाम आप लोगों को साफी सिरप को पीना चाहिए।
त्वचा की देखभाल करे
साफी सिरप त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसके अंदर मौजूद पोषण तत्व कील मुहांसे, दाग-धब्बे, ड्राई स्किन, स्किन की एलर्जी से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में काफी सहायता प्रदान करते हैं। साफी सिरप में उपलब्ध रेवन्द चीनी, चिरायता, नीम व तुलसी जैसे हर्बल्स खून को साफ करने के साथ-साथ हमारे ब्लड सर्कुलेशन को भी ठीक रखने में काफी मददगार साबित होते हैं। खून साफ होने से कील मुहांसे एवं दाग-धब्बे इत्यादि जैसी स्किन की समस्याओं से हमें काफी आराम मिलता है। ये सिरप आप लोगों को प्राकृतिक चमक भी प्रदान करता है। त्वचा की दृष्टि से ये बहुत ही फायदेमंद सिरप है।
शरीर के तापमान को नियंत्रित रखे
ब्लड प्यूरिफिकेशन के प्रोसेस के वक्त साफी सिरप हमारी बॉडी में pH वैल्यू के स्तर एवं तापमान को कंट्रोल रखने की काफी कोशिश करता है। एक स्वस्थ्य शरीर के लिए एसिड और बेस में बैलेंस का होना काफी महत्वपूर्ण है। ब्लड का एसिड और बेस का यह लेवल होता है जोकि हमारे शरीर में सबसे बढ़िया तरीके से काम करता है।
चेहरे की चमक बढ़ाए
साफी सिरप के रोजाना सेवन करने पर आप लोगों के शरीर को काफी फायदा मिलता है। यह आप लोगों के चेहरे पर ग्लो (निखार) लाने का भी काम करता है। इस सिरप में उपलब्ध नीम की मात्रा हमारे चेहरे से ज़मी हुई गंदगी को दूर करने में काफी सहायता करता है और यही चीज आप लोगों के चेहरे के निखार में चार चाँद लगाती है .
safi peene ke nuksan
- साफी सिरप को अधिक मात्रा में पीने से आप लोगों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है जैसेकि आपका वजन कम हो सकता है, आपको बार बार पेशाब करने की शिकायत रह सकती है।
- गर्भवती (प्रेगनेंट) महिलाएं जोकि साफी सिरप को पीना चाहती हैं, उनको ये पीने से पहले किसी डॉक्टर से एक बार जरूर पूँछ लेना चाहिए।
- स्तनपान कराने वाली औरतों को भी साफी सिरप को पीने से पहले किसी डॉक्टर की राय अवश्य लेनी चाहिए।
- हाँ यदि आप पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं तो आपको साफी सिरप का सेवन करने से पहले किसी डॉक्टर की सहायता जरूर लेनी चाहिए।
- प्राकृतिक जड़ी-बूटियों से तैयार साफी सिरप के स्वाद में थोड़ी कड़वाहट होती है। शुरु में जो लोग इसको पीते हैं, उनको थोड़े बहुत समय के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ये भी हो सकता है कि पहली बार साफी सिरप पीने से कुछ लोगों को उल्टी का सामना करना पड़े लेकिन फिर धीरे धीरे ये आदत में आ जाता है।
साफी सिरप का सेवन कैसे करें?
- सबसे पहले साफी सिरप को 2 चम्मच ले लें और फिर इसको एक गिलास ताजा पानी के साथ मिलाने के बाद आप इसको पी सकते हैं।
- यदि आप लोग साफी सिरप का इस्तेमाल एक महीने से अधिक समय के लिए करते हैं तो इससे आप लोगों को काफी अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे।
- साफी सिरप का उपयोग करने से पहले इसकी बोतल को काफी अच्छे तरीके से हिला लें, उसके बाद इसका इस्तेमाल करें क्योंकि ऐसा करने से ये ज्यादा असर करती है।
साफी सिरप के काम करने का तरीका
साफी सिरप आप लोगों के खून के अंदर की जमी हुई गंदगी को साफ करने में बेहद कारगर सिद्ध होता है। इस सिरप में मौजूद नीम खून की गंदगी को साफ करके त्वचा से जुड़ी हुई बीमारियों से बचाने में हमारी मदद करता है। इस सिरप में उपलब्ध चिरायता खून को टॉक्सिन फ्री बनाने के साथ ही यह हमारे पेट को साफ रखने का कार्य करती है। नियमित रूप से साफी सिरप का सेवन करने से आप लोगों को स्किन से जुड़ी परेशानियों से राहत तो मिलती ही है बल्कि साथ में यह आप लोगों की स्किन को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने का काम करता है।
अंतिम शब्द
दोस्तो मुझे उम्मीद है कि आप लोगों को यह आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा और आप लोगों के मन में safi peene ke fayde से सम्बंधित जितने सवाल होंगे, उनके जवाब आप लोगों को मिल गए होंगे। अगर इसके वाबजूद भी आप लोगों के दिमाग में कोई सवाल या सुझाव है तो आप मुझे नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट जरूर करें। ऐसे ही और चीजें सीखने अथवा जानने के लिए आप लोग मेरी वेबसाइट HindiMeBaat पर बने रहें। धन्यवाद
FAQ's
सवाल: क्या साफी सिरप का यूज़ केवल लड़कियां ही करती हैं?
जवाब: जी नहीं ऐसी कोई बात नहीं है कि साफी सिरप का इस्तेमाल केवल लड़कियां ही करेंगी। हालांकि, हार्मोन्स में बदलाव के कारण लड़कियों के चेहरे पर कील मुहांसे की परेशानी लड़कों की अपेक्षा अधिक होती है। इस वजह से साफी सिरप का उपयोग लड़कियां अधिक करती हैं। हम यह बात बिलकुल नहीं बोल सकते हैं कि साफी सिरप का यूज़ सिर्फ लड़कियां ही करती हैं। इस सिरप का यूज़ काफी बड़ी संख्या में पुरुष भी करते हैं और उन्हें इसको पीने का लाभ भी पहुँचता है।
सवाल: साफी सिरप का सेवन किस उम्र से शुरू किया जा सकता है?
जवाब: जी 14 साल से लेकर ऊपर कोई भी इस सिरप को शुरू कर सकता है। जिन बच्चों को पाचन से जुडी कोई समस्या है तो उनके लिए ये सिरप एक दवाई की तरह ही काम करता है।
सवाल: क्या शराब पीने वाले लोग साफी सिरप पी सकते हैं?
जवाब: जी इसके बारे में अभी तक कोई ऐसा शोध नहीं हो पाया है जिससेकि इस बात की पुष्टि हो सके कि साफी सिरप शराब पीने वाले लोगों पर क्या प्रभाव डालता है।
सवाल: क्या साफी सिरप पीने से आपकी त्वचा में जलन होती है?
जवाब: जी कभी कभी जलन हो सकती है, जब आपके पेट में कोई गड़बडी या फिर किसी वजह से आपका खून साफ नहीं हो पाता है तो त्वचा में जलन की समस्या पैदा हो सकती है। हालांकि, ये एक ऐसा सिरप है जोकि आप लोगों के शरीर से विषैले या फिर बैक्टीरियल तत्वों को बाहर निकालता है और खून को साफ करने में हमारी काफी सहायता करता है।
सवाल: क्या साफी सिरप का सेवन करने से पेट में गर्मी उत्पन्न होती है?
जवाब: जी नहीं, साफी सिरप शरीर में किसी भी तरह की कोई गर्मी नहीं पैदा करता है। इसमें उपलब्ध जड़ी-बूटियों का नेचर बिलकुल भी गरम नहीं होता है। इस सिरप में शरीर को ठंडा करने वाले हर्बल्स जैसेकि गुलाब एवं शीशम मौजूद होते हैं जोकि हमारे पेट को गरम नहीं कर सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
Write comment