मंगलवार, 10 सितंबर 2024

S M L XL XXL Size Ka Matlab

 s m l xl xxl size ka matlab


नमस्कार दोस्तो स्वागत है आप सभी का आज की मेरी इस पोस्ट में। आज इस पोस्ट में मैं आप लोगों को बताऊंगा कि s m l xl xxl size ka matlab क्या होता है ? बस आप सभी मेरी इस पोस्ट पर अंत तक बने रहिए।


s m l xl xxl size ka matlab


दोस्तो जब आप लोग किसी मॉल, दुकान या फिर किसी शोरूम में कपड़े खरीदने के लिए जाते हो तो वहां पर कपड़े बेचने वाला आपसे आपका साइज पूंछता है। इतना ही नहीं बल्कि आप किसी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट (amazon, flipkart, myntra, meesho इत्यादि) से यदि कपड़े खरीदते हो तो उसमें भी आप लोगों को कपड़े सिलेक्ट करने का चार्ट मिलता है, जोकि अंग्रेजी के शब्दों में होता है जैसेकि S, M, L, XL, XXL . इन शब्दों को देखकर कुछ लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर हमारे इनमें से कौन सा साइज फिट रहेगा। 


आप लोगों को जानकारी के लिए बता दूँ कि पैंटों का साइज नंबर्स में लिखा हुआ होता है जैसेकि 28, 30, 32, 34, 36, 38, 40 और भी इससे बड़ा साइज , अगर पहनने वाला ज्यादा मोटा है तो या फिर उसकी कमर बहुत अधिक है। दोस्तो, आप लोग अब सोच रहे होंगे कि अंदर पहनने वाले जांघिया (underwear) का साइज (60, 65, 70, 73, 75, 80, 85, 90, 95, 100 और इससे अधिक भी) इतना ज्यादा क्यों होता है ? तो इस सवाल का जवाब ये है कि जो अंडरवियर का साइज होता है वो इंच में न होकर के बल्कि सेंटीमीटर में होता है और आप लोग ये भलीभांति जानते होंगे कि 1 इंच में 2.54 cm होते हैं। इसके अलावा बनियान का साइज (35, 40, 45, 50, 55, 60, 65, 70, 73, 75, 80, 85, 90, 95, 100 और इससे अधिक भी) भी अंडरवियर की तरह ही सेंटीमीटर में होता है और आपके चेस्ट (सीना) के हिसाब से होता है। 

आप लोगों ने S, M, L, XL, XXL साइज लड़कों की शर्ट, टी - शर्ट  या फिर ब्लेजर इत्यादि पर लिखा हुआ जरूर देखा होगा तो ये केवल लड़कों की नहीं बल्कि लड़कियों की कुर्ती, सलवार, फ्रॉकसूट, टॉप, शर्ट इत्यादि पर भी लिखा हुआ होता है तो आज मैं आप लोगों को ये बताऊंगा कि कौन सा साइज किससे सम्बंधित है और कपड़ों के साइज s m l xl xxl size ka matlab क्या होता है तो चलिए शुरू करते हैं :


kapdo me s m l xl xxl size ka matlab kya hota hai


s m l xl xxl साइज को ज्यादातर लड़के व लड़कियों की ड्रेसेस पर आसानी के साथ देखा जा सकता है तो दोस्तो सबसे पहले मैं आप लोगों को लडकों के कपड़ों के साइज के बारे में बताऊंगा तो चलिए शुरू करते हैं :

S साइज का मतलब: S साइज का मतलब होता है Small Size. इसमें चेस्ट के हिसाब से S size 36 इंच का होता है। 

M साइज का मतलब: M साइज का मतलब होता है Medium. लड़कों के कपड़ों के साइज में M साइज 38 इंच का होता है। ज्यादातर कम हाइट वाले, स्लिम और दुबले पतले बन्दों के ये साइज एकदम फिट रहता है। 

L साइज का मतलब: L साइज का मतलब होता है Large. लड़कों के कपड़ों के साइज में L साइज 40 इंच का होता है। हाइट में थोड़े लम्बे, स्लिम और हलके मोटे लोगों के ये साइज एकदम फिट रहता है। 

XL साइज का मतलब: XL साइज का मतलब होता है Xtra (Extra) Large. लड़कों के कपड़ों के साइज में XL साइज 42 इंच का होता है। ये साइज उन लोगों के आता है जोकि काफी तंदुरुस्त अथवा नार्मल मोटे और ठीक हाइट वाले होते हैं। 

XXL साइज का मतलब: XXL साइज का मतलब होता है Double Xtra (Extra) Large. लड़कों के कपड़ों के साइज में XXL साइज 44 इंच का होता है। ये साइज उन लोगों के ज्यादा फिट रहता है जोकि हाइट में काफी ठीक और मोटे होते हैं। 


तो दोस्तो अब मैं आप लोगों को लड़कियों के कपड़ों के साइज के बारे में बताऊंगा तो चलिए शुरू करते हैं :


लड़कियों के कपड़े में S M L XL XXL size ka matlab क्या है ?


S साइज का मतलब: S साइज का मतलब होता है, Chest 34 इंच, Waist 26 इंच, Hip 36 इंच 

M साइज का मतलब: M साइज का मतलब होता है, Chest 36 इंच, Waist 28 इंच, Hip 38 इंच

L साइज का मतलब: L साइज का मतलब होता है, Chest 38 इंच, Waist 30 इंच, Hip 40 इंच

XL साइज का मतलब: XL साइज का मतलब होता है, Chest 40 इंच, Waist 32 इंच, Hip 42 इंच

XXL साइज का मतलब: XXL साइज का मतलब होता है, Chest 42 इंच, Waist 34 इंच, Hip 44 इंच



Note: अब आप लोग जब भी किसी कपड़े के शोरूम, दुकान या फिर किसी मॉल में जाएँ और वहां यदि आपसे कोई पूंछे कि आपके कपड़ों का साइज क्या है तो आप तपाक से उसको अपना साइज बता सकते हैं कि मेरा साइज S, M, L, XL, XXL में से भी आपका साइज है, अब उसको आप आसानी से बता सकते हैं। 


अंतिम शब्द


दोस्तो मुझे उम्मीद है कि आप लोगों को यह आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा और आप लोगों के मन में s m l xl xxl size ka matlab से सम्बंधित जितने सवाल होंगे, उनके जवाब आप लोगों को मिल गए होंगे। अगर इसके वाबजूद भी आप लोगों के दिमाग में कोई सवाल या सुझाव है तो आप मुझे नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट जरूर करें। ऐसे ही और चीजें सीखने अथवा जानने के लिए आप लोग मेरी वेबसाइट HindiSehyog पर बने रहें। धन्यवाद

कोई टिप्पणी नहीं:
Write comment