शुक्रवार, 27 दिसंबर 2024

ladki se i love you kaise bulwaye - लड़की से आई लव यू कैसे बुलवाए

नमस्कार दोस्तो स्वागत है आप सभी का आज की मेरी इस पोस्ट में।  आज इस पोस्ट में मैं आप लोगों को ladki se i love you kaise bulwaye के बारे में बताऊंगा कि कैसे आप लोग मेरे द्वारा बताये गए तरीकों से किसी भी लड़की से आई लव यू कैसे बुलवा सकते हो।


ladki se i love you kaise bulwaye






दोस्तो ऐसा कहा जाता है कि लड़कियां किसी भी चीज पर जल्दी पहल नहीं करती हैं, चाहे वो लड़की के प्यार के इजहार की बात ही क्यों न हो। ज्यादातर हम लोग देखते  हैं कि यदि किसी लड़की को किसी लड़के से प्यार हो जाता है तो उस लड़की के हावभाव देखकर ही लोग जानने लगते हैं कि फलानी लड़की को फलाने लड़के से प्यार है लेकिन लड़की इस बात को अपने मुंह से नहीं बोलती है। यही वजह है कि लड़की से 'आई लव यू' बुलवाना बहुत ही टेढ़ी खीर माना जाता है। 

 अधिकतर लड़के अपने दोस्तों से एक यह शर्त (bet) लगाते हैं या फिर चैलेंज करते हैं कि वह उस लड़की को 'आई लव यू' बुलवा कर ही दम लेंगे और लास्ट में वो अपनी शर्त हार जाते हैं। इसकी वजह यह है कि लड़कों के पास ऐसा कोई अनोखा तरीका नहीं होता है, जिससे कि वे इस काम में आसानी से सफल हो सकें।

यदि आप लोग भी ऐसी ही कुछ मुश्किलों का सामना कर रहे हैं तो आप घबराएं नहीं क्योंकि आज हम आप लोगों को अपनी इस पोस्ट के माध्यम से बताने जा रहे हैं कि किसी भी लड़की से 'आई लव यू' कैसे बुलवाएं।


ladki se i love you kaise bulwaye


लड़की से आई लव यू सुनने की इच्छा प्रत्येक उस लड़के की होती है, जिसके लिए वह लड़का अपना दिल दे बैठता है। यदि आप लोग भी अपनी मनपसंद की लड़की से I Love You यानी की ILU सुनना चाहते हैं तो इसके लिए आप लोगों को कुछ खास टिप्स का इस्तेमाल करना होगा। मैं आप लोगों को काफी सरल और बहुत ही उम्दा तरीके बताने वाला हूँ, जिनकी सहायता से लड़की से उसके दिल की बात को उसके लबों तक ला सकते हैं केवल आप लोगों को बहुत ही ध्यान से इन तरीकों का सही ढंग से इस्तेमाल करना है क्योंकि यदि आप लोग ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी बात बनने के बजाय बिगड़ भी सकती है और आप लोग ये सब भला क्यों करना पसंद करोगे। इसीलिए याद रहे कि इस चीज के लिए आपको बड़े सही तरीके से काम लेना है। 



आखिर अपनी तारीफ (Complement) सुनना किसे अच्छा नहीं लगता है। खासकर की लड़कियां तो अपने बारे में अच्छा ही सुनना पसंद करती हैं। यदि आप लोग चाहते हैं कि कोई लड़की आपको आई लव यू कहे तो वो जब भी आपके सामने आए, आप लोग उसकी तारीफ जरूर करें। 

लेकिन एक बात याद रहे कि तारीफ न तो झूठी होनी चाहिए और ना ही बहुत अधिक  यानी की ओवर होनी चाहिए। प्रत्येक लड़की में कुछ न कुछ तारीफ लायक चीज अवश्यहोती है। यदि लड़की के बाल सुन्दर हैं, तो आप लोग उसके बालों की तारीफ करें, उसकी आंखों और उसकी पहनी हुई ड्रेस की भी तारीफ करें। तारीफ करने से एक बात तो है कि इससे रियल में एक पॉजिटिव एनर्जी जागृत होती है, जिससे कि लड़की आप लोगों की इस क्वालिटी की वजह से मन ही मन आप लोगों को चाहने लगेगी और एक दिन आपको आई लव यू अवश्य बोलेगी।

  • उसकी मदद करें


ज्यादातर  समस्याएं तो हर व्यक्ति के साथ होती हैं लेकिन एक स्टडी में पाया गया है कि लड़कियों का मनोबल (Spunk) लड़कों की तुलना में कमजोर होता है, जिसकी वजह से वे रोज की समस्याओं का सामना नहीं कर पाती हैं। 



यदि आप लोग किसी लड़की से आई लव यू बुलवाना चाहते हैं तो सबसे पहले आप उसको उत्साहित करें, उसे inspire करें कि वह अपनी जिंदगी में कुछ भी कर सकती है। जब आप लोग पूरी ईमानदारी के साथ उस लड़की की सहायता करेंगे और समय समय पर उसके मनोबल को बढ़ाते रहेंगे तो देखना एक दिन उसके दिल में आपके लिए एक जगह बन जाएगी और वह मन ही मन आपके लिए चाहने लगेगी और फिर वो आपसे आई लव यू  कहने की हिम्मत जुटा पाएगी।

  • उसके ऊपर ध्यान लगाए रखें 


जब किसी भी लड़की को यह मालूम चल जाता है कि कोई लड़का कई सारी लड़कियों को देखता है और उनके पीछे पीछे भागता है, तो ऐसे में लड़की भले ही आपको पसंद करती हो तब भी वो आपको कभी आई लव यू नहीं बोलेगी। 

इसलिए यदि आप लोगों ने सोच लिया है कि आप किसी लड़की से आई लव यू बुलवा कर ही दम लेंगे, तो आप केवल उसी लड़की पर अपने ध्यान को केंद्रित (focus) करें और किसी भी अन्य लड़की को न देखें। जब आप लोग उस लड़की के प्रति ईमानदार रहेंगे, तो वह आपकी इज्जत भी करेगी और आपको पसंद भी करेगी और आपको आई लव यू भी जरूर बोलेगी।

  • अनोखा गिफ्ट दें


सीधी साफ बात है कि आप लोग जिस भी लड़की से आई लव यू बुलवाना चाहते हैं तो उस लड़की को आप पहले से ही जानते होंगे। इसलिए आप केवल इतनी ही कोशिश करें कि जब भी आप किसी लड़की के पास जाएं तो उसको गिफ्ट में एक फूलों का गुलदस्ता या फिर कोई एक बढ़िया सी चॉकलेट दें।

इससे क्या है की लड़की को ये सब बेहद अच्छा लगेगा और वह उसे देखकर खुश भी हो जाएगी। रियली जब कोई लड़का किसी लड़की को गिफ्ट देता है तो उस लड़की के व्यक्तित्व के बारे में भी मालूम पड़ता है और इसी क्वालिटी को लेकर ही तो लड़कियां excited होकर लड़कों को आई लव यू कहती हैं।


  • उसके दोस्तों और परिवार से जुड़ें


ज्यादातर देखा जाता है कि जो लड़के जो हैं लड़की के दोस्तों एवं उसके परिवार के सदस्यों के साथ जुड़े होते हैं, उन्हीं लड़कों से लड़कियों को ज्यादा प्यार होता है। ऐसी स्थिति में तो लड़की के आई लव यू बोलने की संभावना और भी ज्यादा बढ़ जाती है। 

इसलिए यदि आप लोग ये चाहते हैं कि आप लोगों को कोई पहल न करनी पड़े और लड़की खुद व खुद आकर आई लव यू कहे तो फिर आप लोग उसके परिवार से जुड़े रहिए और जब उसके घर वाले आपके लिए याद करें, तो आप उनसे मिलने भी पहुंच जाइये क्योंकि जब आप लड़की के घर में होंगे तो वह खुद ही चाहेगी कि कब आप उससे अकेले में मिलना चाहेंगे और वह आपके लिए आई लव यू कह सके।

  • समय समय पर बनाएं दूरी


 ज्यादातर हम लोग अपने आसपास के लड़के और लड़कियों को एक साथ बैठा देखकर ये सोचते हैं कि शायद ये दोनों कपल (जोड़ा) होंगे परन्तु वो केवल एक साथ दिखते हैं, जबकि न तो किसी लड़की ने कुछ बोला होता है कि वह लड़के से प्यार करती है और ना ही लड़के ने ये बोला होता है कि वो लड़की से प्यार करता है । 

दोस्तो यदि आप लोगों के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ है तो आप लड़की की डेली हेल्प करने या उस लड़की से डेली मिलने की बजाय आप उससे थोड़ी दूरी बना लीजिए और कुछ दिनों तक के लिए अचानक उससे मिलना जुलना बंद कर दीजिए। यदि लड़की को आपकी कमी महसूस होगी तो वो खुद आपसे मिलने आएगी और आई लव यू बोलकर आपसे अपने दिल की बात का इजहार करेगी।

  • उसकी परवाह करें 


जब कोई इंसान किसी की परवाह करता है तो यह सब बताने के लिए शब्दों की आवश्यकता नहीं पड़ती है कि वह आपसे प्यार करता है। यदि आप लोग चाहते हैं कि लड़की आपको आई लव यू बोले तो उसके लिए आपको खुद लड़की की थोड़ी परवाह और उसकी आवश्यकताओं का ध्यान रखना पड़ेगा। 

यदि उसे खाने की कोई चीज काफी पसंद है तो समय समय पर आप लोग उसे देते रहें और जब वह दुखी हो तो बेझिझक उसके कंधे पर हाथ रखकर बोलें कि मैं हूं ना। जब आप लोग इस तरह से उसकी केयर करेंगे तो जाहिर सी बात है कि कोई भी लड़की आपको आई लव यू बोल देगी। 

  • अपने दिल की बात उसको बताएं


ज्यादातर ऐसा होता है कि समय रहते लड़कियों को यह पता ही नहीं चलता कि कोई लड़का उन्हें चाहता भी है फिर ऐसी स्थिति में तो आई लव यू बुलवाने का कोई प्रश्न ही पैदा नहीं होता। 

यदि आप लोग चाहते हैं कि लड़की खुद आपको आई लव यू बोले तो इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी ये है कि आप लड़की से पहले अकेले में मिलकर बात करें और उसे अपने मन की बात बताएं। जब आप लोग उसे खुद बताएंगे और वह भी आप लोगों को पसंद करती होगी तो वो बेझिझक आई लव यू बोल देगी। आज के समय में लड़की से आई लव यू बुलवाने का यह सबसे अच्छा और आसान तरीका है।

  •  उसे अपनी आदत डलवाएं


लड़की से आई लव यू बुलवाने के लिए लड़के अक्सर यही तरीका अपनाते हैं। आप लोगों को केवल एक बात ध्यान में रखनी है कि किसी भी तरह से लड़की को अपनी आदत डलवानी है। आदत डलवाने से मेरा मतलब है कि उस लड़की के ध्यान को आपको अपनी ओर खींचना है। चाहे आप लोगों को इसके लिए कुछ भी करना पड़े। 

चाहे तो आप उस लड़की से देर रात तक फोन पर बातें करें, उससे डेली मिलें, आवश्यकता पड़ने पर उसकी सहायता करें, उसे नियमित रूप से कॉलेज से घर छोड़ें, उसके प्रोजेक्ट वर्क को पूरा करने में उसकी हेल्प करें या फिर कोई अन्य काम लेकिन आपको हर हालत में इन चीजों की आदत डलवानी पड़ेगी। 

इसके बाद इन चीजों को धीरे धीरे कम करें और फिर लड़की आपके बिना बिलकुल नहीं रह पाएगी और एक दिन आपको आई लव यू जरूर बोल देगी।


अंतिम शब्द



दोस्तो मुझे उम्मीद है कि आप लोगों को यह आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा और आप लोगों के मन में ladki se i love you kaise bulwaye से सम्बंधित जितने सवाल होंगे, उनके जवाब आप लोगों को मिल गए होंगे। अगर इसके वाबजूद भी आप लोगों के दिमाग में कोई सवाल या सुझाव है तो आप मुझे नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट जरूर करें। ऐसे ही और चीजें सीखने अथवा जानने के लिए आप लोग मेरी वेबसाइट HindiSehyog पर बने रहें। धन्यवाद

कोई टिप्पणी नहीं:
Write comment